Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsPolice Arrests Youth with 15 50 Grams of Smack in Jaspur
पुलिस ने 15.50 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा

पुलिस ने 15.50 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा

संक्षेप:

जसपुर में एसएसपी के आदेश पर चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 15.50 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी सुरेश कुमार को ठाकुरद्वारा रोड पर संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में...

Sep 05, 2025 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

जसपुर। एसएसपी के आदेश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 15.50 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को दबोच लिया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र डांगी एवं पुलिस टीम ने ठाकुरद्वारा रोड में परी अस्पताल को जाने वाली सड़क से सुरेश कुमार पुत्र रमेश सिंह निवासी मोहल्ला नत्थासिंह जसपुर को संदिग्ध हालत में दबोचा। तलाशी में उसके पास से पुलिस को 15.50 ग्राम स्मैक मिली है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस टीम में कोतवाल राजेन्द्र डांगी, एसआई इंद्र सिंह ढेला, संतोष देवरानी, सिपाही देशराज, अरुण कुमार रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।