Kashipur News: जसपुर में तमंचा-चाकू के साथ दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, काशीपुर
Kashipur News: जसपुर में कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मो. आदिल के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला, जबकि मो. समीर के पास एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Kashipur News: जसपुर। कोतवाली पुलिस ने तमंचा और चाकू के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार शाम पुलिस टीम ने ग्राम कासमपुर-जसपुर मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में मो. आदिल पुत्र मो. इरफान सैफी, निकट अबू बकर मस्जिद, मो. नई बस्ती जसपुर और मो. समीर आलम पुत्र जाहिद हुसैन, पुराना सिनेमा हॉल के सामने, मो. नई बस्ती जसपुर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आदिल के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस, जबकि मो. समीर के पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


