41 लीटर कच्ची शराब संग दो गिरफ्तार
काशीपुर में पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 41 लीटर कच्ची शराब बरामद की। शनिवार शाम कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने चेतराम से 21 लीटर और कुंडा कोतवाली पुलिस ने सचिन कुमार से 20 लीटर कच्ची शराब जब्त की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 41 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार की शाम कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान कुंडेश्वरी स्थित आरटीओ रोड से दोहरी वकील भट्टा कॉलोनी निवासी चेतराम पुत्र प्रसादी लाल के कब्जे से 21 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वहीं कुंडा कोतवाली पुलिस ने बाबरखेड़ा में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर प्लाईओवर के नीचे बैठकर कच्ची शराब बेच रहे बाबरखेड़ा निवासी सचिन कुमार पुत्र प्रेमप्रकाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



