Kashipur News: कच्ची शराब बेचते दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, काशीपुर
Kashipur News: काशीपुर में, कोतवाली आईटीआई पुलिस ने शंकरपुर कॉलोनी से कच्ची शराब बेचने के आरोप में मलकीत सिंह और हरिओम गोस्वामी को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से करीब 32 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Kashipur News: काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने शंकरपुर कॉलोनी से कच्ची शराब बेचते छोटी बरखेड़ी निवासी मलकीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह और श्यामपुरम कॉलोनी निवासी हरिओम गोस्वामी पुत्र स्व. सीताराम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से करीब 32 लीटर कच्ची शराब बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, कांस्टेबल दीपक जोशी और कांस्टेबल रमेश बंग्याल शामिल रहे।

