जसपुर में शांति भंग करते आठ गिरफ्तार

Apr 05, 2026 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

जसपुर। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आठ अराजक तत्वों को दबोचा है।

जसपुर में शांति भंग करते आठ गिरफ्तार

जसपुर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शांति व्यवस्था भंग करने वाले आठ अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया है। रविवार को अफजलगढ़ रोड स्थित हीरा गार्डन के पास पारिवारिक विवाद में जीजा के साथ मारपीट कर रहे शैलेंद्र कश्यप, शनि कश्यप, अर्जुन कश्यप और जोगेंद्र कश्यप को दबोचा गया। वहीं मोहल्ला जुलाहान में शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर रहे शिवम, प्रशांत, अभिषेक और सुमित को भी पुलिस ने पकड़ लिया। सभी आरोपियों को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में एसएसआई जावेद मलिक समेत पुलिस टीम शामिल रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।