मेडिकल स्टोर बंद कर दवा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
काशीपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दवा व्यापारियों ने मेडिकल स्टोर बंद कर प्रदर्शन किया। वहीं मरीजो

काशीपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दवा व्यापारियों ने मेडिकल स्टोर बंद कर प्रदर्शन किया। वहीं मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए छह मेडिकल स्टोरों को खोला गया था। बुधवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी के द्वारा अवैध ई-फार्मेसी की वापसी, बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण और जीएसआर अधिसूचना की वापसी सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद किया गया। इस दौरान काशीपुर नगर इकाई के सचिव योगेश बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि तीन सूत्रीय मांगों में सबसे प्रमुख मांग ई-फार्मेसी को बंद करने की है।
ऑनलाइन दवा की बिक्री से केमिस्ट को बहुत हानि हो रही है। ऑनलाइन बिक्री के तहत ज्यादा से ज्यादा कटौती देकर दवा को उपलब्ध करवा रहे हैं। यहां नूतन शंकर नागर, नपेंद्र चौहान, दीपक अग्रवाल, पूरन सिंह गोले, आशीष अग्रवाल, राजेश बाली, संजय ठाकुर, ज्योति मिगलावी, शिवम अग्रवाल, हाजी रईस अहमद आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


