ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरकेंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान छह को काशीपुर में

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान छह को काशीपुर में

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने बताया है कि छह जून को काशीपुर में सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लाभार्थियों को सम्मानित...

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान छह को काशीपुर में
Center,HaldwaniFri, 02 Jun 2017 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने बताया है कि छह जून को काशीपुर में सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। शुक्रवार को रतन सिनेमा रोड स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यालय में बैठक के दौरान संजय ने बताया कि छह जून को रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान में कार्यक्रम होगा। इसमें केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर लोगों को सरकार की योजनाएं बताई जाएंगी। प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया पार्टी यह वर्ष गरीब कल्याण वर्ष योजना के रूप में मना रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। यहां मोहन बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, गुरविंदर चंडोक, डॉ.गिरीश तिवारी, राहुल कांबोज, मनोज प्रजापति, राजदीपिका मधुर, कामिनी गुप्ता आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें