जसपुर में होली पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं
Feb 28, 2026 06:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
होली पर्व को लेकर अफसरों ने अमन कमेटी की बैठक में पर्व को शांतिपूर्वक मनाने पर जोर दिया। अफसरों ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

जसपुर। होली पर्व को लेकर आयोजित अमन कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। शनिवार को कोतवाली में हुई बैठक में एसडीएम राहुल शाह, कोतवाल राजेंद्र डांगी तथा एसएसआई जावेद मलिक ने बीट पुलिस, सुरक्षा समिति के सदस्यों और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने होलिका दहन मिश्रित रूप से और निर्धारित समय पर किए जाने की बात कही तथा समय से पूर्व आग लगाने वालों पर नजर रखने को कहा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



