Peaceful BDC Meeting in Bazpur Addresses Key Development Issues बाजपुर में बीडीसी की पहली बैठक शांतिपूर्वक संपन्न, 12 प्रस्ताव पारित,, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsPeaceful BDC Meeting in Bazpur Addresses Key Development Issues

बाजपुर में बीडीसी की पहली बैठक शांतिपूर्वक संपन्न, 12 प्रस्ताव पारित,

गुरूवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई बीडीसी की पहली बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने बिजली पोल, जल जीवन मिशन, चकबंदी सहित

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरThu, 4 Sep 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
बाजपुर में बीडीसी की पहली बैठक शांतिपूर्वक संपन्न, 12 प्रस्ताव पारित,

बाजपुर, संवाददाता। ब्लॉक परिसर में गुरुवार को आयोजित हुई बीडीसी की पहली बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने बिजली पोल, जल जीवन मिशन, चकबंदी सहित बारह प्रस्ताव रखे जिन्हे सहमति से पारित कर दिया गया। वहीं बैठक के बीच में ही कुछ अधिकारियों के चले जाने और बैठक में प्रतिभाग नहीं करने पर नाराजगी जताई। जिसके बाद बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस दिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लाक प्रमुख सुखमन औलख ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से तालमेल के साथ विकास कार्यो को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों से समस्या को लेकर लोगों को भटकना ना पड़े।

ऐसी व्यवस्था बनाई जाए। जिससे लोगों को कार्य त्वरित गति से हो। वहीं एडीओ पंचायत सतीश सैनी, मंडी समिति सचिव कैलाश चंद शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कोमल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। ज्येष्ट प्रमुख रजनीत सोनू, महेशपुरा बीडीसी सदस्य सुरेश सैनी, मुंडिया पिस्तौर देहात के बीडीसी सदस्य अमित कुमार, कनौरा के गिरीश पाल, बेरिया दौलत के रामचंदर, बांसखेड़ा से कुलविंदर कौर ने बिजली के झूलते तार, पोल बदलने, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, जल जीवन मिशन के तहत बने ओवर हैंड टैंकों से आपूर्ति सुचारू कराने, चकबंदी भूमि समस्या, नालियों का निर्माण कराने सहित 12 प्रस्ताव प्रमुखता से रखे जिन्हे पारित कर दिया। बैठक का संचालन बीडीओ शेखर चंद जोशी ने किया। यहां विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर, ज्येष्ठ उप प्रमुख रजनीत सोनू, ज्योति, अंजली राणा, हरजपाल सिंह हैरी, पूजा, दिशा देवी, कनिष्ठ उप प्रमुख रविंदर कौर आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।