ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरबरसात से धान की फसल हुई खराब

बरसात से धान की फसल हुई खराब

48 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बरसात ने आम जन को परेशानी में डाल दिया है। वहीं किसानों की खड़ी धान की फसल भी बरबाद हो गई है। बरसात के चलते अनेक...

बरसात से धान की फसल हुई खराब
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरMon, 18 Oct 2021 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

48 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बरसात ने आम जन को परेशानी में डाल दिया है। वहीं किसानों की खड़ी धान की फसल भी बरबाद हो गई है। बरसात के चलते अनेक कॉलोनियों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।

उत्तराखंड में 48 घंटे के लिये जारी हुअ मौसम अलर्ट सटीक साबित हुआ। इसी के चलते बाजपुर में भी बीते 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बरसात के कारण चीनी मिल का केन यार्ड पूर तरह पानी से लबालब हो गया । वहीं मोहल्ला बांकेनगर, राजीवनगर, इंदिरा कॉलोनी, चकरपुर, धनसारा, गुमसानी, मलेरिया रोड आदि में जलभराव हो गया। जलभराव की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हुई बरसात के कारण गडरी नदी का जल स्तर बढ़ गया। जिस कारण हरिपुरा, जबरान, झारखंडी आदि क्षेत्रों में पानी आ गया। बरसात के चलते खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान हुआ। तहसील प्रशासन बरसात से हुए नुकसान के आंकलन में जुटा हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें