ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरनिर्वतमान व्यापार मंडल अध्यक्ष भूख हड़ताल पर बैठे

निर्वतमान व्यापार मंडल अध्यक्ष भूख हड़ताल पर बैठे

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव के लिए मतदाता सूची में सैकड़ों मतदाताओं के नाम नहीं होने से विवाद खड़ा हो गया है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के निर्वतमान अध्यक्ष साथियों...

निर्वतमान व्यापार मंडल अध्यक्ष भूख हड़ताल पर बैठे
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSat, 29 Feb 2020 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव के लिए मतदाता सूची पर विवाद खड़ा हो गया है। निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष सूची से कई नाम गायब करने का आरोप लगाते हुये भूख हड़ताल पर बैठ गये। वहीं, चुनाव संचालन समिति की ओर से साफ किया गया कि अभी अंतिम मतदाता सूची जारी नहीं की गयी है। खासे हंगामे के बाद समिति ने किसी तरह निवर्तमान अध्यक्ष को मनाकर अनशन समाप्त करवाया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवर्षीय चुनाव चार मार्च को होंगे। इसके लिये शुक्रवार को नामांकन कराये गये थे। इससे पूर्व व्यापार मंडल चुनाव समिति ने 22 फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची जारी की थी। शनिवार को निवर्तमान अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में कई व्यापारी मोहल्ला सिंघान स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गये। इस दौरान वर्मा ने भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया। आरोप लगाया कि समिति ने जो सूची जारी की है, उसमें चार सौ व्यापारियों के नाम गायब हैं। जबकि, इन व्यापारियों से सदस्यता शुल्क के नाम पर 250-250 रुपये लिये गये हैं। कहा कि चुनाव अधिकारियों ने 27 फरवरी को अंतिम सूची जारी करने की बात कही थी, लेकिन शनिवार को भी ऐसी कोई सूची नहीं आयी। कहा कि जब तक छूटे नाम नहीं जोड़े जायेंगे, उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।उधर, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक अनिल खुलासा, चुनाव अधिकारी आकाश गर्ग, मुशर्रफ हुसैन और कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमरीश अग्रवाल ने व्यापारियों से बात की। बताया कि अभी मतदाताओं की जांच की जा रही है। निगम क्षेत्र से बाहर के व्यापारी को मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया है। बताया कि पूरी जांच के बाद तीन मार्च को मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की जायेगी। इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे दीपक वर्मा को पानी पिलाकर धरना से उठाया।

इस दौरान प्रशांत शर्मा, आकाश तोमर, कनिष्क जायसवाल, नवचेतन, प्रियांशु माथुर, नीरज चंद्रा, उत्कर्ष मनचंदा, सौरभ जायसवाल, विकास शर्मा, राहुल ठाकुर, पवन यादव, राजेश गुप्ता, राजेश मित्तल, राजीव गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें