बाजपुर प्रवास के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किये अनेकों कार्यक्रम,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने दो दिनों के प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को अनेकों कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने भाजपा को मजबूत करने

बाजपुर, संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने किसानों, व्यापारियों, श्रमिकों, अधिवक्ताओं और प्रबुद्धजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंगलवार को दोराहा में आयोजित जैविक प्राकृतिक खेती किसान संवाद में महेंद्र भट्ट ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उनकी आय बढ़ाने तथा जीवन स्तर सुधारने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कहा कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ किसानों तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम के संयोजक एवं राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी ने किसानों की समस्याओं और सुझावों को रखते हुए कहा कि पूर्व में खाद की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया गया है और सरकार भविष्य में भी किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध रहेगी। इसके बाद चीनी मिल स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक हुई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने चीनी मिल के श्रमिकों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने पीसीएस परीक्षा में चयनित युवा उत्कर्ष नेगी के आवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही व्यापारी नेता जयराम सिंघल और बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश पांडे के आवास पर आयोजित बैठकों में व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं से संवाद कर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। यहां दर्जाधारी सुरेश भट्ट, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, गुंजन सुखीजा, मनजीत सिंह राजू, राजेश कुमार, सुखदेव सिंह नामधारी, पुष्कर सिंह काला, कन्नू जोशी, गुरमुख सिंह, राजू, टिंकू यादव, बिट्टू चौहान, अमित सिंह, सुशील शर्मा आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


