नगर पंचायत गढ़ीनेगी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

नगर पंचायत गढ़ीनेगी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक सुखीजा और सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

नगर पंचायत गढ़ीनेगी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ

काशीपुर, संवाददाता। नगर पंचायत गढ़ीनेगी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक सुखीजा एवं सभी सभासदों ने गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की। गढ़ीनेगी के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। समारोह में एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने अध्यक्ष अभिषेक सुखीजा के साथ सभी निर्वाचित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर काशीपुर नगर निगम के महापौर दीपक बाली ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नगर पंचायत गढ़ीनेगी का पहला निर्वाचित बोर्ड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग दिया जाएगा और जनता के हितों से जुड़े प्रत्येक कार्य में वे बोर्ड के साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी, सुरेश लोहिया, वरुण चौधरी, सुभाष शर्मा, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभासद रजनी, लव कुश, दलीप सिंह, अर्पण चावला, सुगंध, कुलविंदर कौर, नरेश कुमार समेत अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी शपथ लेकर नगर के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।