किशनपुर में जल्द बनेगा प्राथमिक विद्यालय भवन

Mar 03, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

जसपुर। बीडीसी एवं जिला पंचायत की बैठक में मुद्दा उठने के बाद शिक्षा विभाग जल्द ही ग्राम किशनपुर में स्कूल भवन बनवायेगा। मंगलवार को जिपं सदस्य नईम प्रध

किशनपुर में जल्द बनेगा प्राथमिक विद्यालय भवन

जसपुर। बीडीसी एवं जिला पंचायत की बैठक में मुद्दा उठने के बाद शिक्षा विभाग जल्द ही ग्राम किशनपुर में स्कूल भवन बनाया जाएगा। मंगलवार को जिपं सदस्य नईम प्रधान ने बताया कि ग्राम किशनपुर प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर होने के कारण टूट चुका है। बच्चे काफी समय से गुरुद्वारे में पढ़ रहे हैं। इस मामले को उन्होंने बीडीसी एवं जिला पंचायत की बैठक में उठाया था। बताया कि जिपं की बैठक में सीईओ ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि नये भवन के रकम स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम को शुरू कराया जाएगा। नईम ने बताया कि आगामी चार-पांच अप्रैल को जिपं की बैठक होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।