ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरधर्म-परमात्मा का साथ कभी नहीं छोड़ें: हरि चैतन्यपुरी

धर्म-परमात्मा का साथ कभी नहीं छोड़ें: हरि चैतन्यपुरी

श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज ने प्रवचनों में कहा धर्म-परमात्मा का साथ किसी भी स्थिति में नहीं...

धर्म-परमात्मा का साथ कभी नहीं छोड़ें: हरि चैतन्यपुरी
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरMon, 20 Jan 2020 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को गढ़ीनेगी स्थित श्री हरिकृपा धाम आश्रम में संत्सग का आयोजन हुआ। इस दौरान स्वामी हरि चैतन्यपुरी ने कहा सदा सर्वदा धर्म का पालन करें। कहा कि धर्म हमें कर्म या कर्तव्य का त्याग करना नहीं सिखाता। कर्म, भक्ति व ज्ञान का सुंदर समन्वय स्थापित करके धर्मशील प्राणी अपने जीवन को दिव्य, आदर्श व मर्यादित बना सकता है। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में कर्म ही पूजा है। कहा कि संसार में कोई भी व्यक्ति रूप, धन, कुल या जन्म से नहीं अपितु अपने कर्मों से महान बनता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें