20 मई को बाजपुर में बंद रहेंगी दवा की दुकानें
ऑनलाइन ई-फार्मेसी और बड़े कॉरपोरेट्स की मनमानी नीतियों के खिलाफ आगामी 20 मई को देशव्यापी हड़ताल के तहत नगर में भी दवाइयों का कारोबार पूरी तरह ठप रहेगा।

बाजपुर, संवाददाता। ऑनलाइन ई-फार्मेसी और बड़े कॉरपोरेट्स की मनमानी नीतियों के खिलाफ 20 मई को देशव्यापी हड़ताल के तहत नगर में भी दवाइयों का कारोबार पूरी तरह ठप रहेगा। स्थानीय केमिस्ट एसोसिएशन ने इस संबंध में सोमवार को उपजिलाधिकारी को एक अग्रिम सूचना पत्र सौंपकर अपनी मांगों के समर्थन में हस्तक्षेप और अनुशंसा की मांग की है। सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो छोटे और मध्यम दवा विक्रेताओं के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स और राज्य संगठन उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के आह्वान पर यह कदम उठाया जा रहा है।
देश भर के करीब 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट्स और उनसे जुड़े लगभग 4 से 5 करोड़ आश्रितों की आजीविका आज खतरे में है। केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार गुहार लगाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों का अब तक समाधान नहीं हो पाया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सचिव पवन कुमार और कोषाध्यक्ष वरयाम चैधरी समेत क्षेत्र के कई प्रमुख दवा विक्रेता मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में 20 मई की एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


