नगर निगम: बोर्ड बैठक में पार्षदों की जेई से हुई बहस
नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों की विकास कार्यों को समय से पूरा न कराने को लेकर जेई से बहस हो गई। जेई ने भी पार्षदों के सवालों के जवाब दिये। इस...
नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों की विकास कार्यों को समय से पूरा न कराने को लेकर जेई से बहस हो गई। जेई ने भी पार्षदों के सवालों के जवाब दिये। इस दौरान सात प्रस्तावों पर सहमति बनी।
गुरुवार को मेयर उषा चौधरी और एमएनए विवेक राय की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। एमएनए ने महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कूड़ा निस्तारण के यूजर चार्ज वसूलने पर चर्चा की। जिसमें सभी पार्षदों ने सहमति जताई। साथ ही दुकानों के हस्तांतरण उपनिधि, पार्किंग शुल्क अनुमोदन, एसएनए के 24 साल पहले के वाहन को स्क्रैप कर नए वाहन लिए जाने, एमएनए आवास को तोड़कर दोबारा निर्माण कराने और अहेरिया जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजने पर सहमति दी। इनके अलावा पार्षद राजकुमार सेठी व पार्षद संघ अध्यक्ष वैशाली गुप्ता के सुझाव से अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों में नामित पार्षदों का नाम लिखे जाने पर भी सहमति बनी। इस दौरान कुछ पार्षदों की जेई ईश्वर सिंह रौतेला से समय से काम न करने का आरोप लगाते हुए बहस की। पार्षदों के आरोपों का जेई ने टेक्निकल जवाब दिया। बहस के दौरान एमएनए ने काम को समय से करवाने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया और जेई को समय से काम कराने के निर्देश दिये। एमएनएन ने कहा कि यदि कोई दिक्कत आती है तो उससे अवगत कराया जाए। यहां सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी, पार्षद गंधार अग्रवाल, अपदेव प्रकाश, विजय कुमार बॉबी, सीमा टंडन, अनीता कांबोज, मीनाक्षी सिद्धू, सुशील शर्मा, मंजू यादव आदि रहे।