पेपर देने गई युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

काशीपुर की 23 साल की युवती पेपर देने स्वार गई थी और लापता हो गई। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और युवती की तलाश शुरू कर दी है। परिवार ने हर जगह उसे खोजा, लेकिन कोई पता नहीं चला।

पेपर देने गई युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

काशीपुर। पेपर देने यूपी के स्वार गई एक 23 साल की युवती लापता हो गई। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 19 मई की दोपहर के एक बजे उसकी 23 साल की बेटी पेपर देने स्वार के लिए निकली थी, जो अभी तक घर वापस नहीं आई है। परिवार ने बेटी को हर संभव जगह पर तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।