गन्ने का रकबा बढ़ाने को लेकर दर्जाधारी ने बाजपुर में ली बैठक

Dec 19, 2025 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

दर्जाधारी मंजीत सिंह राजू ने गन्ना विकास परिषद में समस्त गन्ना सोसाइटी अधिकारियों एवं सुपरवाइज़रों के साथ एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक समीक्षा बैठक की जिसम

गन्ने का रकबा बढ़ाने को लेकर दर्जाधारी ने बाजपुर में ली बैठक

बाजपुर, संवाददाता। दर्जाधारी मंजीत सिंह राजू ने गन्ना विकास परिषद में समस्त गन्ना सोसाइटी अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों के साथ एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक समीक्षा बैठक की। इसमें गन्ना किसानों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विशेष रूप से गन्ने के रकबे (क्षेत्रफल) में निरंतर हो रही कमी को लेकर गहन मंथन किया गया, जिसे सभी ने एक गंभीर और भविष्य से जुड़ा विषय माना। यह स्पष्ट किया गया कि यदि समय रहते गन्ने के रकबे को बढ़ाने हेतु ठोस रणनीति नहीं बनाई गई, तो इसका सीधा असर किसानों की आय, चीनी मिलों के संचालन तथा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

इसलिए गन्ने के रकबे को बढ़ाना केवल एक विभागीय कार्य नहीं, बल्कि किसान हित, रोजगार और क्षेत्रीय विकास से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों को गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित करने, उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन देने, समयबध्द भुगतान, बीज उपलब्धता एवं सिंचाई जैसी सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। मंजीत सिंह ‘राजू’ ने सभी अधिकारियों एवं सुपरवाइज़रों को निर्देशित किया गया कि वे मैदानी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएँ और किसानों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि यह बैठक गन्ना किसानों के हितों की रक्षा, गन्ने के रकबे में वृध्दि और बाजपुर क्षेत्र को पुनः गन्ना उत्पादन का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में एक निर्णायक पहल साबित होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।