Kashipur News: जसपुर में चिकित्सा टीम का छापा, तीन क्लिनिक सील
हिन्दुस्तान, काशीपुर
Kashipur News: जसपुर में चिकित्सा टीम ने निजी क्लिनिकों पर छापामारी की। दो क्लिनिकों को पूरी तरह और एक को आधा सील किया गया। इस कार्रवाई के बाद संचालकों में हड़कंप मच गया और कई संचालक क्लिनिक बंद कर चले गए। यह कार्रवाई डीएम एवं सीएमओ के निर्देश पर की गई थी।

Kashipur News: जसपुर। चिकित्सा टीम ने नगर क्षेत्र के निजी क्लिनिकों पर छापामारी कर दो क्लिनिकों को पूरी तरह और एक को आधा सील कर दिया। टीम की कार्रवाई से क्लिनिक संचालकों में हड़कंप मचा रहा। कई संचालक क्लिनिक बंद कर चले गए। शुक्रवार को डीएम एवं सीएमओ के निर्देश पर जसपुर पहुंचे एसीएमओ डॉ. हरीश पांडे ने सीएमएस डॉ. डीएम गहलोत, डॉ. जितेंद्र और पंकज के साथ नगर एवं क्षेत्र के 10 अपंजीकृत निजी क्लिनिकों पर छापामारी की।


