अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंता तिरंगा लगेगा
काशीपुर में मेयर दीपक बाली ने अल्ली खां चौक पर 135 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने का प्रस्ताव रखा है, जिसे सभी पार्षदों ने समर्थन दिया। मेयर ने सौंदर्यीकरण की योजनाओं का भी निरीक्षण किया और कहा कि तिरंगा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर लहराने की कोशिश की जाएगी।

दीप पाठक, काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने सोमवार को नगर निगम अधिकारी और पार्षदों के साथ अल्ली खां चौक का निरीक्षण किया। यहां एकत्र पार्षदों और जनसमुदाय के सामने 135 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ने सहमति जताई है। सोमवार को मेयर दीपक बाली, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, सांसद प्रतिनिधि पार्षद विजय कुमार बॉबी, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा तथा नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों और पार्षदों के साथ अल्ली खां चौक पहुंचे। यहां उन्होंने चौक के सौंदर्यीकरण और मुख्य चौराहे की तरह यहां भी 135 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की बात कही।
पार्षदों सहित सभी ने मेयर के निर्णय का स्वागत भी किया। इसके बाद मेयर ने मेहंदी मिलाप चौक का भी निरीक्षण किया और वहां भी सौंदर्यीकरण कराने की बात कही। मेयर ने कहा कि झंडा लगाने वाली टीम को एक सप्ताह के भीतर बुलाया जाएगा और प्रयास है कि इस वर्ष 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस क्षेत्र में भी तिरंगा लहराए। नगर निगम बोर्ड के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्षद राशिद फारुकी ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग देशप्रेमी हैं और यहां तिरंगा लगना गर्व की बात होगी। कांग्रेस पार्षद अब्दुल कादिर ने भी इस निर्णय का समर्थन किया। यहां भाजपा जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश चावला, पार्षद वैशाली गुप्ता, सादिक हुसैन, सतीश शर्मा, रियाज, मोनिष आशी, नईम सिद्दीकी, इरफान गुड्डू, पुष्कर बिष्ट, नौशाद हुसैन, मो. आरिफ, बीना नेगी, प्रकाश नेगी, फिरोज हुसैन, शहजाद राय, चौधरी समरपाल सिंह, मनीष चावला आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


