ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरमाटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष शोभाराम का किया स्वागत

माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष शोभाराम का किया स्वागत

काशीपुर। प्रजापति महासभा ने उत्तराखंड के माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का स्वागत किया। गुरुवार को महासभा के नगर अध्यक्ष गोकुल सिंह के आवास पर पहुंचे बोर्ड उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का...

माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष शोभाराम का किया स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरThu, 16 Jan 2020 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

काशीपुर। प्रजापति महासभा ने उत्तराखंड के माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का स्वागत किया। गुरुवार को महासभा के नगर अध्यक्ष गोकुल सिंह के आवास पर पहुंचे बोर्ड उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुमेर प्रजापति, प्रदेश प्रभारी विमल मेहरा, प्रदेश संगठन सचिव मनोज प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह, मुख्य महासचिव अनंत प्रकाश मेहरा, कोषाध्यक्ष सुधीर आर्य और मीडिया प्रभारी आरके दक्ष आदि मौजूद रहे। इस दौरान महासभा ने शोभाराम प्रजापति को बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री व भाजपा के शीर्ष नेताओं का आभार जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें