Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsMassive Nagar Kirtan Celebrates 350th Martyrdom of Guru Tegh Bahadur Sahib
आसाम से चला भव्य नगर कीर्तन पंहुचा केलाखेड़ा
सोमवार की देर रात केलाखेड़ा में पहंुचे विशाल नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। पूरा क्षेत्र जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल से गूंज उठा।
Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरTue, 9 Sep 2025 07:26 PM

बाजपुर। सोमवार देर रात केलाखेड़ा में पहुंचे नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। पूरा क्षेत्र जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल से गूंज उठा। केलाखेड़ा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वें साल शहीदी को समर्पित और भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी की शहीदी को समर्पित आसाम के गुरुद्वारा श्री धोबड़ी साहिब से चलकर केलाखेड़ा पहुंचे। विशाल नगर कीर्तन का गुरुद्वारा साहिब गेट पर प्रबंधक कमेटी और हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




