ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरविवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया जान से मारने का प्रयास करने का आरोप

विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया जान से मारने का प्रयास करने का आरोप

विवाहिता ने ससुरालियों पर पांच लाख रुपए व एक स्विफ्ट डिजायर की मांग पूरी ना करने पर पेट्रोल डालकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।...

विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया जान से मारने का प्रयास करने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरFri, 05 Aug 2022 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

काशीपुर।

बांसफोड़ान निवासी सोनम पुत्री शौकत हुसैन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी‌। बताया कि 17 मार्च 2019 को उसका विवाह सुल्तान अहमद पुत्र जाकिर हुसैन निवासी महेशपुरा के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों के बाद से पति सुल्तान अहमद, ससुर जाकिर हुसैन, सास जैनब, ननंद साइईन व रहनुमा, देवर आदिल उसको पांच लाख रुपये व स्विफ्ट डिजायर कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि 24 मई 2022 की रात में सोमे वक्त पति, सास, देवर व ननदें उसके कमरे में घुस आए और उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पर उसकी मां व भाई ने ससुराल पहुंच कर बमुश्किल ससुरालियों से बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें