बाजपुर में कमीशन न देने पर मार्बल व्यापारी को पीटा,
By Newswrap
हिन्दुस्तान, काशीपुरटाइल्स और मार्बल व्यापारी की दुकान में घुसकर जबरन कमीशन मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दुकान में घुसे तीन युवकों ने व्यापारी को जमकर पीटा। व्

बाजपुर। टाइल्स और मार्बल व्यापारी से कथित तौर पर कमीशन मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दुकान में घुसे तीन युवकों ने व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को समाजसेवी प्रमोद राजहंस के साथ कोतवाली पहुंचे व्यापारी विजय कुमार ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान मुंडिया कलां निवासी तीन युवक दुकान पर पहुंचे और कुछ दिन पहले भेजे गए एक ग्राहक के सौदे पर कमीशन मांगने लगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


