ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरमानव उत्थान सेवा समिति ने मातृ जयंती मनाई

मानव उत्थान सेवा समिति ने मातृ जयंती मनाई

मानव उत्थान सेवा समिति शिवनगर कॉलोनी आश्रम में सदगुरु देवश्री सतपाल जी महाराज व माताश्री राजेश्वरी देवी की जयंती मातृ जयंती के रुप में मनाई गई।...

मानव उत्थान सेवा समिति ने मातृ जयंती मनाई
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरTue, 06 Apr 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मानव उत्थान सेवा समिति शिवनगर कॉलोनी आश्रम में सद्गुरु देवश्री सतपाल जी महाराज और माताश्री राजेश्वरी देवी की जयंती मातृ जयंती के रूप में मनाई। मंगलवार को आयोजित सत्संग में साध्वी स्नेहा बाई ने कहा भारत की नारी अपनी आत्मशक्ति को जगाकर स्वयं धर्म के मार्ग का अनुसरण करे तो उनके संतानें भी भक्त प्रह्लाद, ध्रुव, मीराबाई, आहिल्या बाई, भक्त शिरोमणि हनुमान की भांति शूरवीर और दानी बन सकती है। माता राजेश्वरी देवी ने नारी को आत्मज्ञान की आध्यात्मिक शक्ति से सबला बनने की प्रेरणा दी। माता आत्मवेदांतानंद ने कहा मानव जीवन बड़े भाग्य से प्राप्त होता है। यहां पीके शर्मा, डॉ.राजकुमार, मंगलराम, होरी लाल, दलपत, चंद्रमोहन पाल, डूंगर सिंह, शमशेर सिंह, ज्ञानदेव सिंह रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें