जसपुर की रामलीला में भगवान राम का हुआ जन्म, जयकारे लगे
रामलीला मंचन के दूसरे दिन भगवान राम के जन्म पर पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। उमादत्त रंगमंच मो.जटवारा रामलीला में भगवान राम के...

रामलीला मंचन के दूसरे दिन भगवान राम के जन्म पर पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। उमादत्त रंगमंच मो.जटवारा रामलीला में भगवान राम के जन्म का मंचन हुआ।
सोमवार रात झांसी के कलाकारों ने लीलाओं का सुंदर मंचन किया। विष्णु भगवान के आशीर्वाद से राजा दशरथ के यहां चार पुत्रों राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न ने जन्म लिया। राक्षसों का संहार करने को विष्णु भगवान ने राम का अवतार लिया। यहां रवि चौधरी, प्रदीप गोयल, खड़क सिंह, सुधीर विश्नोई, अशोक खन्ना, संजय राजपूत, नईम प्रधान, गजेंद्र चौहान, सनी प्रधान, राजेंद्र गर्ग, दिनेश तोमर, विजय जोशी, पिंटू अग्रवाल, प्रदीप एडवोकेट रहे।
हल्दुआ शाहु में रामलीला का मंचन शुरू
जसपुर। हल्दुआ शाहु में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। स्थानीय कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। रामलीला में पहुंचे भाजपा नेता खड़क सिंह,कमल चौहान ने भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की बात कही। कमेटी ने दोनों नेताओं को राम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। यहां अमित नारंग, रामपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सानू, महेश चौहान रहे।