हर सीट पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी लोजपा
Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
जसपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में हर सीट पर प्रत्याशी खड़ा करेगी। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से चुनाव में प्रत्याशी को जिताने का भरोसा दिलाया। कई नेता इस अवसर पर उपस्थित रहे।

जसपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि लोजपा विधानसभा चुनाव में हर सीट पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। मंगलवार को सत्यम पैलेस में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर बल दिया। जिलाध्यक्ष ने चुनाव में प्रत्याशी को जिताने का भरोसा दिलाया। इस दौरान श्रवण जैन, डॉ. विपिन, उमेश कुमार, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार, आशीष कुमार समेत आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


