टीला क्षेत्र में एक और तेंदुए पिंजरे में कैद

Feb 02, 2026 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

टीला क्षेत्र में एक और तेंदुए को किया गया पिंजरे में कैद काशीपुर, संवाददाता। ऐतिहासिक

टीला क्षेत्र में एक और तेंदुए पिंजरे में कैद

काशीपुर, संवाददाता। ऐतिहासिक द्रोणसागर टीले पर लगातार प्रयासों के बाद सोमवार शाम एक तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। तेंदुए के पकड़े जाने से टीला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फैली दहशत कम हो गई है। तेंदुए को पकड़ने में वन कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। वन विभाग की सतर्क रणनीति के बाद टीले पर तेंदुए को सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद किया गया। बताया जा रहा है कि द्रोणसागर टीला क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की आवाजाही बनी हुई थी। समय-समय पर तेंदुए के दिखाई देने से न केवल किले में कार्यरत कर्मचारियों, बल्कि आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों में भी भय का माहौल था।

पूर्व में भी तेंदुए की मौजूदगी को लेकर कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। टीला क्षेत्र में रहने वाले गगन विनायक ने बताया कि अभी टीला क्षेत्र में लोगों के द्वारा दो और तेंदुए को देखा गया है। उनके लिए भी पिंजरा लगाया जाना चाहिए। वन रेंजर देवेंद्र रजवार ने बताया कि टीला क्षेत्र से एक और तेंदुए को पकड़ा गया है। अभियान अभी भी जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;