ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरहर व्यक्ति को होनी चाहिए कानूनी जानकारी: पांडे

हर व्यक्ति को होनी चाहिए कानूनी जानकारी: पांडे

भीमनगर गांव में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक शिविर लगाया। इस दौरान शिविर में ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी...

हर व्यक्ति को होनी चाहिए कानूनी जानकारी: पांडे
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSun, 30 Sep 2018 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

भीमनगर गांव में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक शिविर लगाया। इस दौरान शिविर में ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी गई। रविवार को प्राथमिक विद्यालय भीमनगर में विधिक शिविर का सिविल जज (जूडि) प्रथम अखलेश कुमार पांडे ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना है। समाज के हर व्यक्ति को कानून की जानकारी होनी चाहिए। बार एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मेंद्र तुली ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट को अनिवार्य बताया। स्थाई लोक अदालत सदस्य उमेश जोशी एडवोकेट ने कहा कि स्थाई लोक अदालत में वादों का निस्तारण आपसी राजीनामे के आधार पर होता है। संचालन कर रहे पैनल अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अगर पुलिस किसी की एफआईआर नहीं लिखती तो धारा 156(3) के तहत न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया जा सकता है। कहा कि विधिक प्राधिकरण जरूरतबंद लोगों को बिना फीस के अधिवक्ता उपलब्ध कराता है। बार एसोसिएशन सचिव गिरजेश खुल्वे ने मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम 1917 के बारे में बताया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र आनंद सिंह रावत ने भी कर्तव्यों एवं अधिकारों की जानकारी दी। इस मौके पर कामिनी श्रीवास्तव, प्रदीप जोशी, संजीव कुमार, बवलेश, रणधीर सैनी, ज्योति उप्रेती, गीता चंद्रा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें