भाजपा नेता के खिलाफ गाली गलौज करने का आरोप
कोतवाली कुंडा क्षेत्र के नगर पंचायत गढ़ीनेगी में नाली के कूड़े को लेकर हुए विवाद हो गया। मामले में एक अधिवक्ता ने भाजपा नेता व उनके सहयोगियों पर पत

काशीपुर। थाना कुंडा क्षेत्र के नगर पंचायत गढ़ीनेगी में नाली के कूड़े को लेकर हुए विवाद हो गया। मामले में एक अधिवक्ता ने भाजपा नेता व उनके सहयोगियों पर पत्नी के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने और सत्ता के रसूख की धौंस दिखाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गढ़ीनेगी निवासी और पेशे से अधिवक्ता लक्ष्मीकांत ने कुंडा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में एक भाजपा नेता रहती हैं। उनके घर पर आरोपी भाजपा नेता भी रह रहे हैं। आरोप है कि ये लोग खुद को भाजपा का बड़ा नेता बताकर अक्सर आस-पड़ोस के लोगों पर रौब दिखाते हैं और अपनी कार बीच रास्ते में खड़ी रखते हैं।
बताया कि बुधवार सुबह नाली में पड़े कूड़े को लेकर टोकने पर विवाद हो गया। आरोप है कि भाजपा नेता व सहयोगियों ने मिलकर अधिवक्ता की पत्नी सोनिका रानी के साथ गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। विवाद के दौरान आरोपियों ने उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित ने मुख्यमंत्री और एसएसपी को भी शिकायती पत्र भेजा है। कुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


