ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरकांग्रेसी नेता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

कांग्रेसी नेता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

कांग्रेसी नेता के पार्थिव शरीर को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। कांग्रेसी नेताओं समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धाजंलि...

कांग्रेसी नेता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरTue, 07 May 2019 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेसी नेता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। कांग्रेसी नेताओं समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धाजंलि दी। हरियावाला, सुल्तानगढ़ स्थित उनके फार्म पर अंतिम संस्कार किया गया। बीते सोमवार को पीसीसी सदस्य और कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को दिवंगत कांग्रेसी नेता के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास गौतमनगर में रखा गया। जहां क्षेत्र के तमाम कांग्रेसियों समेत अन्य गणमान्य लोगों ने अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किये। देवभूमि व्यापार मंडल ने भी पुष्प चक्र अर्पित किया। बाद में शव यात्रा निवास स्थान से उनके हरियावाला, सुल्तानगढ़ स्थित फार्म पहुंची। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र हर्षित ने दी। इस मौके पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, संदीप सहगल, शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉबी, गुरविंदर सिंह चंडोक, मुकेश मेहरोत्रा, विमल गुड़िया, विनोद वात्सलय, आशु टंडन, विकल्प गुड़िया, अब्दुल अजीज कुरैशी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें