कान्हा जो खेल ऐसी निराली फाग ....
Feb 28, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
कुमाऊंनी महिला बैठकी होली में होली के रंग जमे। महिला होल्यारों ने होली गीतों समां बांध दिया। वहीं होल्यारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया।

काशीपुर। काशीपुर में कुमाऊंनी महिला बैठकी होली की धूम रही। महिला होल्यारों ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। शनिवार को द्रोण विहार, जसपुर खुर्द में रूपरेखा जोशी के आवास पर महिला बैठकी होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला होल्यारों ने ‘कान्हा जो खेल ऐसी निराली फाग…’, ‘बोल राधा बोल, होली खेलुल तेरे डगर आज…’, ‘मो पे रंग न डालो बार-बार, मेरी चुनर हो गई तार-तार…’, ‘रिमझिम पड़त फुहार, लाल होली खेल रहे हैं…’ आदि होली गीतों की प्रस्तुति दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



