ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरगो तस्करों की निशानदेही पर चाकू और पाटल बरामद

गो तस्करों की निशानदेही पर चाकू और पाटल बरामद

पुलिस ने गो तस्करों की पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर उनकी निशानदेही पर चाकू और पाटल बरामद कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज...

गो तस्करों की निशानदेही पर चाकू और पाटल बरामद
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSun, 03 Mar 2019 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने गो तस्करों की पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर उनकी निशानदेही पर चाकू और पाटल बरामद कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

बीती 30 जनवरी को कुंडा निवासी मंजीत सिंह के खेत में गो वंशीय पशु का सिर कटा मिला था। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। जांच में ग्राम कुंडा निवासी नवी पुत्र सद्दीक और नन्हू पुत्र अजमुल्ला के नाम सामने आए थे। 20 फरवरी को दोनों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों का रिमांड लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने आरोपियों का 12 घंटे का रिमांड मंजूर किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर यूपी बॉर्डर के श्यामनगर से तीन चाकू और एक पाटल बरामद किया। पूछताछ में बताया कि ग्रामीणों के डर से वह गो हत्या करने के बाद मुरादाबाद की ओर भाग गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें