किसान दिवस पर इफ्को ने दी योजनाओं की जानकारी

Feb 17, 2026 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

काशीपुर। ब्लॉक काशीपुर क्षेत्र के ग्राम महादेवनगर में मंगलवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी नीरज डोभाल ने किसानों को

किसान दिवस पर इफ्को ने दी योजनाओं  की जानकारी

काशीपुर। ग्राम महादेवनगर में मंगलवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी नीरज डोभाल ने किसानों को इफ्को के अनेक योजना की जानकारी दी गई। साथ में इफको उत्पादों नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी तरल, सागरिका तरल और इफ्को के जल विलेय उत्पादों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। गन्ना अनुसंधान केंद्र काशीपुर से डॉ. संजय कुमार और डॉ. प्रमोद कुमार के किसानों को गन्ना बीज, गन्ना पौध नर्सरी और गन्ने की विभिन्न प्रजातियां की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इफ्को के पुनीत कुमार ने फसल में लगने वाले रोग और बीमारियों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी।

किसानों को ड्रोन से स्प्रे की भी जानकारी दी गई। यहां सोनू कुमार, किशोर कुमार, विलेज कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।