उद्योग कामगारों को पारदिर्शता व समय से दें निर्धारित वेतन
कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने उत्तराखंड राज्य के सभी उद्यमियों एवं उद्योग प्रबंधकों से कामगारों
काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने प्रदेश के सभी उद्यमियों और उद्योग प्रबंधकों से कामगारों को निर्धारित वेतन समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ देने की अपील की है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में न्यूनतम वेतन को लेकर कुछ भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। बाहरी तत्व यह भ्रामक प्रचार कर रहे हैं कि केंद्र सरकार ने न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये निर्धारित कर दिया है, जबकि उद्योग इसे लागू नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र या राज्य सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसमें न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये तय किया गया हो।
ऐसे संवेदनशील समय में उद्योग प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वे अपने कामगारों को सही जानकारी दें और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करें। पवन अग्रवाल ने उद्यमियों से अपनी इकाइयों में श्रमिकों, सुपरवाइजरों और श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करने तथा उन्हें विश्वास में लेने की अपील की। साथ ही लेबर कमिश्नर द्वारा जारी वीडियो क्लिप को श्रमिकों को दिखाने और व्हाट्सएप समूहों में अधिक से अधिक साझा करने को कहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


