Kashipur News: तीरंदाजी में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Kashipur News: काशीपुर के केडीएफ आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर में बच्चों की तीरंदाजी के प्रति रुचि बढ़ रही है। हाल ही में खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेडल और ट्रॉफियां जीतीं। द्रोणासागर में उनका सम्मान किया गया, जहाँ स्वर्ण पदक और ट्रॉफी प्राप्त की। केडीएफ के तहत बच्चों ने कई सफलताएँ प्राप्त की हैं।

Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। केडीएफ आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर में दिन-प्रतिदिन बच्चों की रुचि तीरंदाजी के प्रति बढ़ रही है। खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल और ट्रॉफियां जीतकर काशीपुर का नाम रोशन कर रहे हैं।
खिलाड़ियों का सम्मान
रविवार को द्रोणासागर स्थित केडीएफ पार्क में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। हाल ही में बुलंदशहर में आयोजित अखिल भारतीय विद्या परिषद की उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश तीरंदाजी प्रतियोगिता में केडीएफ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम को ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया। तुला राम राजा राम सरस्वती विद्या मंदिर के सहयोग से केडीएफ के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। केडीएफ के रुद्र प्रताप सिंह, अथर्व अग्निहोत्री और देव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। वहीं कोटद्वार में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में केडीएफ से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे साईं पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अंश हरबोला और ऐश्वर्य कड़ाकोटी ने कांस्य पदक जीतकर काशीपुर को गौरवान्वित किया।
स्वर्ण पदक और ट्रॉफी की प्राप्ति
रविवार को द्रोणासागर स्थित केडीएफ पार्क में खिलाड़ियों को उनके परिजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धि उनके परिवार और विद्यालय के साथ ही पूरे काशीपुर के लिए गर्व का विषय है।


