काशीपुर में पहली बार होगा बैशाखी महोत्सव काशीपुर
शहर में पहली बार बैशाखी महोत्सव काशीपुर का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में गायक फौजी ललित मोहन जोशीसमेत अन्य पर्वतीय और पंजाबी गायक पहुंच

काशीपुर, संवाददाता। शहर में पहली बार बैशाखी महोत्सव काशीपुर का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में गायक फौजी ललित मोहन जोशी समेत अन्य पर्वतीय और पंजाबी गायक पहुंचेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फौजी ललित मोहन जोशी ने बताया कि 12-14 अप्रैल को कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को लेकर रामलीला मैदान समेत अन्य स्थानों को भी देखा जा रहा है। बताया कि 13 मार्च की शाम कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने को गिरीताल स्थित एक होटल में बैठक होगी। कार्यक्रम को लेकर मेयर दीपक बाली से भी वार्ता हुई है। उन्होंने भी कार्यक्रम को लेकर हामी भर दी है।
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। गायक कलाकारों से भी वार्ता की जा रही है। कौन-कौन से कलाकार कार्यक्रम में पहुंचेंगे इसकी सूचना जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


