एएसपी ने सुनी 15 शिकायतें, दो मामलों में केस दर्ज करने के निर्देश

Mar 08, 2026 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर काशीपुर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देते हुए महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए व

एएसपी ने सुनी 15 शिकायतें, दो मामलों में केस दर्ज करने के निर्देश

काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर काशीपुर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देते हुए महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष पहल की गई। इस दौरान प्राप्त महिला संबंधी शिकायतो को एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने स्वयं सुना तथा मौके पर ही 15 शिकायतों का निस्तारण किया। जिसमें 2 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए । रविवार को आयोजित इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करना रह। पुलिस अधिकारियों द्वारा चयनित शिकायतों की समीक्षा करते हुए पीड़ित महिलाओं से संवाद स्थापित किया।

जहां उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी महिलाओं से अपील की है कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या अपराध की घटना होती है। तो वह बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।