कपड़े के शोरूम में चोरी कॉपर पाइप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mar 03, 2026 06:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

कटोराताल चौकी पुलिस ने कपड़े के शोरूम में हुई एसी के कॉपर पाइप चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी किए गए कॉपर पाइप के साथ एक युवक को गिरफ

कपड़े के शोरूम में चोरी कॉपर पाइप के साथ आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर, संवाददाता। कटोराताल चौकी पुलिस ने कपड़े के शोरूम में हुई एसी के कॉपर पाइप चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी किए गए कॉपर पाइप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते सोमवार को ग्राम किलावली निवासी चरन सिंह पुत्र कक्कन सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह रामनगर रोड स्थित लिवाइस मैच पॉइंट शोरूम में मैनेजर है। 28 फरवरी की सुबह जब उसने एसी चालू किए तो एसी से गर्म हवा आ रही थी। जब उसने एसी चेक किए, तो 6 एसी से कॉपर के पाइप गायब थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।

मंगलवार को कटोराताल चौकी पुलिस ने सुन्नी तारा मस्जिद महेशपुरा निवासी मोबिन पुत्र कमर अली को चोरी किए गए कॉपर पाइप के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई गिरीश चंद्र, कांस्टेबल गिरीश चंद्र मठपाल, देवानंद शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।