काशीपुर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
Mar 06, 2026 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
काशीपुर में कोतवाली पुलिस ने चेक वाउंस के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति कोर्ट के सम्मन के बाद भी हाजिर नहीं हो रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को वारंट के आधार पर उमेश को गिरफ्तार किया, जो धीमर कॉलोनी का निवासी है।

काशीपुर। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चेक वाउंस के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जो कि कोर्ट सम्मन जारी होने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। शुक्रवार को लंबे समय से कोर्ट में उपस्थित न होने पर पुलिस ने जारी वारंट के आधार पर उमेश पुत्र भगवान दास निवासी धीमर कॉलोनी गोपीपुरा पोस्ट हेमपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में एसआई संजय सिंह, कांस्टेबल दीपक शामिल शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


