दो वारंटी गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
काशीपुर में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने दो लंबे समय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर आकाश कुमार और कलवा को पकड़ा। इस कार्रवाई में एएसआई दीपक चौहान और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने काफी लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने वारंटी खड़कपुर देवीपुरा निवासी आकाश कुमार उर्फ पंकज पुत्र महेंद्र सिंह और श्यामपुरम कॉलोनी निवासी कलवा उर्फ कलुवा पुत्र रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर किया। पुलिस टीम में एएसआई दीपक चौहान, हेड कांस्टेबल यतेंद्र रावत, कांस्टेबल दीपक जोशी, रमेश बंग्याल शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


