
निगम को मिले 35 नए सफाई वाहनों को मेयर बाली ने झंडी दिखाकर किया रवाना
काशीपुर नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 35 नए कूड़ा वाहनों का परिचय कराया। मेयर दीपक बाली ने कार्यक्रम की शुरुआत की और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। वाहनों में जीपीएस और जन-जागरूकता ऑडियो सिस्टम लगाए गए हैं। स्वच्छता जागरूकता रैली शहर में निकाली गई, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।
काशीपुर, संवाददाता। नगर निगम की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। नगर निगम को मिले 35 नये कूड़ा वाहनों के साथ क्षेत्र में स्वच्छ काशीपुर-सुंदर काशीपुर के तहत रैली निकाली गई। जिसमें वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर दीपक बाली ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया। उन्होंने कहा वाहनों में वार्डवार वाहन नंबर, शिकायत नंबर, तथा सुपरवाइजर का मोबाइल नंबर अंकित है। इससे किसी भी वार्ड का नागरिक सीधे सुपरवाइजर से संपर्क कर सकता है। वाहनों में जीपीएस सिस्टम और जन-जागरूकता ऑडियो सिस्टम लगाया गया है।
जल्द ही निगम में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम शुरू होगा, जिसके माध्यम से यह पता चल सकेगा कि कौन सा वाहन किस रूट पर है। कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को तीन चरणों में सुधारने की योजना बनाई गई। पहला चरण घर-घर से कचरा संग्रहण और रूट मैप अधारित वाहन संचालन पर केंद्रित है। मेयर ने कचरा प्रबंधन कंपनी को वाहनों की चाबी सौंपी। इसके बाद स्वच्छता जागरुकता रैलीनिकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई नगर निगम में ही समाप्त हुई। यहां सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज बिष्ट, पार्षद दीपा पाठक, अब्दुल कादिर, बीना नेगी, विजय कुमार बॉबी, पुष्कर बिष्ट, मनोज जग्गा, रवि प्रजापति, सीमा सागर आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




