काशीपुर नगर निगम बोर्ड बैठक में 614.5 करोड़ का बजट पारित

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज एवं सौंदर्यकरण कार्य की लागत 26.21

काशीपुर नगर निगम बोर्ड बैठक में 614.5 करोड़ का बजट पारित

काशीपुर, संवाददाता। महापौर दीपक बाली की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 614.5 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट और बजट के सापेक्ष 570.9 करोड़ रुपये के वार्षिक व्यय का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया।

किन्नर जनता से राशि संग्रह

महापौर, पार्षदों एवं समाज सेवी संगठनों की मांग पर नगर निगम बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि अब किसी भी खुशी के मौके पर किन्नर जनता से केवल अधिकतम 5100 रुपये ही ले सकेंगे और यदि इससे ऊपर की मांग करेंगे और मुंह मांगी रकम न देने पर दुर्व्यवहार करेंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगर आयुक्त की ओर से एक आदेश भी जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने काशीपुर के स्टेडियम तिराहे को श्री ननकाना साहिब चौक का नामकरण करने और उसके सौंदर्य करण का शिलान्यास करने पर मेयर सहित सभी पार्षदों ने एक प्रस्ताव पास कर उनका आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य संबंधी उपाय

बोर्ड बैठक में उठी मांग को देखते हुए महापौर ने कहा कि नगर में जितने भी आरोग्य मंदिर बने हुए हैं अब उन पर कुत्ता काटे के निशुल्क रेबीज इंजेक्शन लगाए जाया करेंगे। महापौर ने यह भी बताया कि काशीपुर के सौंदर्य करण को दृष्टि में रखते हुए ढेला नदी के किनारो पर घूमने फिरने साइकलिंग के साथ-साथ खाने पीने के समान की वेंडिग जोन बनाए जाएंगे। नगर की सफाई व्यवस्था के सुधार हेतु अत्याधुनिक तकनीकी युक्त कंट्रोल रूम पर 3 करोड़ 80 लाख रुपए की कार्य योजना का अनुमोदन किया गया जो शासन में विचाराधीन है और इसके लिए बिल्डिंग तैयार हो गई है।

अन्य विकास कार्य

अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज एवं सौंदर्य करण कार्य की लागत 26 करोड़ 21 लाख का अनुमोदन किया गया। नगर निगम के किराएदार अवंटियों को शासनादेश अनुसार वृद्धि होने वाले किराए के अवशेष को राहत देते हुए किराएदार अवंटियों के प्रकरण पर चर्चा हुई और कहा गया कि उन्हें राहत दी जाएगी। इस तरह कुल 32 बिंदुओं पर चर्चा हुई और उनका अनुमोदन किया गया। पार्षद प्रिंस बाली, पुष्कर बिष्ट, सतीश शर्मा, राशिद फारुकी, दीपा पाठक, वैशाली गुप्ता, संदीप सिंह मोनू, अनीता कंबोज आदि ने भी अनेक मुद्दे उठाए जिन पर महापौर ने तत्काल समाधान के आदेश दिए। बैठक नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त शालिनी बिष्ट, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा आदि मौजूद थे।

अधिक FAQs

बोर्ड बैठक में किस बजट का प्रस्ताव पारित किया गया?
बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 614.5 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट और बजट के सापेक्ष 570.9 करोड़ रुपये के वार्षिक व्यय का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।