
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संक्षेप:
काशीपुर। न्याय पंचायत स्तरीय दो दिनी बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया । इस दौरान खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
Sep 13, 2025 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
काशीपुर। राप्रावि शिवलालपुर अमरझंडा में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। करीब 100 छात्र-छात्राओं ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और कबड्डी में दमखम दिखाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निखिल, अनम जहां, राधिका, गुड़िया, ऋषभ, प्रिंस व अन्य खिलाड़ियों ने प्रथम-द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में राप्रावि गुलड़िया व दिव्या कान्वेंट स्कूल विजेता रहे। खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


