अधूरे ओवर ब्रिज का निर्माण न होने पर कांग्रेस करेगी आंदोलन: अलका
काशीपुर। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि रामनगर रोड, रेलवे क्रॉसिंग स्थित अधूरे पड़े ओवर ब्रिज का शीघ्र
काशीपुर। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने प्रशासन को रामनगर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर अधूरे पड़े ओवरब्रिज का शीघ्र निर्माण नहीं होने पर कांग्रेस के आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सोमवार को उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 10 वर्षों से अधिक समय से लंबित इस ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया गया है। साथ ही उप जिलाधिकारी से वार्ता कर निर्माणाधीन कार्यदायी संस्थाओं एनएच और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से शीघ्र निर्माण की मांग की गई है।
कहा कि काशीपुर में लंबे समय से भाजपा के विधायक, सांसद और मेयर निर्वाचित हैं, इसके बावजूद वर्षों से अधूरा पड़ा ओवरब्रिज उपेक्षा का शिकार है। कांग्रेस विकास की अनदेखी को सहन नहीं करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


