Kashipur News: गांधी जयंती पर काशीपुर में निगम ने विभिन्न कार्यक्रम कर हरियाली का दिया संदेश
हिन्दुस्तान, काशीपुर
Kashipur News: काशीपुर में महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर निगम द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छ एवं हरित काशीपुर के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया गया।

Kashipur News: काशीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर महापौर और नगर आयुक्त के कुशल मार्गदर्शन में नगर निगम काशीपुर की ओर से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छ एवं हरित काशीपुर के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया गया।

