Kashipur News: स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, काशीपुरKashipur News: काशीपुर के कोतवाली कुंडा पुलिस ने एक युवक को 4.44 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। मंडी चौकी इंचार्ज ने संदिग्ध युवक को भागते समय पकड़ लिया। युवक का नाम शाहरुख है, और वह गंगाबाबा रोड का निवासी है।

Kashipur News: काशीपुर। कोतवाली कुंडा पुलिस ने 4.44 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। शनिवार की रात मंडी चौकी इंचार्ज एसआई मनोज सिंह देव टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अनाज मंडी के पीछे ढेला नदी मार्ग पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहरुख पुत्र शराफत हुसैन निवासी गंगाबाबा रोड बताया। तलाशी में उसकी जेब से 4.44 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


