ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरसांसद खेल की दौड़ में जसकिरन और मोनू प्रथम

सांसद खेल की दौड़ में जसकिरन और मोनू प्रथम

सांसद खेल प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान डेढ़ किमी की रेस हुई जिसमें बालक तथा बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय...

सांसद खेल प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान डेढ़ किमी की रेस हुई जिसमें बालक तथा बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय...
1/ 2सांसद खेल प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान डेढ़ किमी की रेस हुई जिसमें बालक तथा बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय...
सांसद खेल प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान डेढ़ किमी की रेस हुई जिसमें बालक तथा बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय...
2/ 2सांसद खेल प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान डेढ़ किमी की रेस हुई जिसमें बालक तथा बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय...
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरFri, 27 Jan 2023 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

सांसद खेल प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान हुई डेढ़ किमी की रेस के बालक और बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को सांसद ने पुरस्कृत किया। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की।

शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट मंडी पहुंचे। उन्होंने सांसद खेल स्पर्धा के तहत डेढ़ किमी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ मंडी से शुरू होकर रामराज रोड से मेन रोड होकर फिर मंडी आकर समाप्त हुई। दौड़ के बालिका वर्ग में मदर इंडिया स्कूल की जसकिरन कौर ने पहला, डीएवी स्कूल की मानसी सिंह ने दूसरा और जीजीआईसी की अन्नू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में गजरौला के मोनू, सलमान और आकाश कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांसद भट्ट ने कहा आज के युवा देश का भविष्य हैं। कहा कि आज इन्हीं बच्चों में से कोई पीटी उषा बनेगी तो कोई आईएस पीसीएस बन देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र बिष्ट ने किया। यहां जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, सुखदेव सिंह नामधारी, सुरेंद्र सिंह नामधारी, कार्यक्रम संयोजक कमल भट्ट, सह संयोजक बिट्टू चौहान, विकास गुप्ता, मोहन बिष्ट, गुरबख्श बग्गा, सर्वजीत सिंह, अमित सिंह, प्रियंका दिवाकर, कुलविंदर सिंह किंदा, यशपाल राजहंस, मेजर सिंह, गोपाल कोछड़, खीम सिंह दानू, नरेंद्र चौधरी रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें