
प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार
संक्षेप:
जसपुर में रेहड़ पुलिस ने महुआडाबरा के युवक इमरान को प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में ये कैप्सूल बिकने आए हैं। तलाशी में 74 डिब्बे मिले। युवक को कोर्ट में...
Sep 06, 2025 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
जसपुर। रेहड़ पुलिस ने प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ महुआडाबरा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को कोर्ट में पेश किया गया है। शनिवार को एसआई भीम सिंह को सूचना मिली कि एक कार में प्रतिबंधित कैप्सूल रेहड़ में बिकने आए हैं। एसआई ने पुलिस कर्मियों के साथ कार को रोककर तलाशी ली। जिसमें 74 डिब्बे प्रतिबंधित कैप्सूल मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान पुत्र रहमतुल्ला निवासी महुआडाबरा नादेही जसपुर बताया है। एसआई भीम सिंह ने बताया कि युवक को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




